मां या शैतान: स्कूल न जाने की जिद कर रही 5 वीं की बच्ची को मां ने चाकू गर्म कर शरीर पर 17 जगह दागा, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट…
गोरखपुर में एक मां ने अपनी ही 5 साल की मासूम बच्ची के साथ बेरहमी की हद कर दी। स्कूल न जाने की जिद कर रही बच्ची को इस मां ने चाकू गर्म कर शरीर पर 17 जगह दाग दिया। पिता ने इस बेरहमी के खिलाफ थाने पहुंचकर गुहार लगाई और केस दर्ज कर मां को गिरफ्तार करा दिया।
मामला गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र का है। संतकबीरनगर जिले की एक गांव की रहने वाली युवती अपने परिवारीजनों के साथ पिपरौली में रहती थी। कालेसर निवासी राहुल से उसने प्रेम विवाह किया। इस शादी से परिवारीजन खुश नहीं थे लिहाजा वह पत्नी कंचन के साथ अलग रहता था।
राहुल के मुताबिक मंगलवार की सुबह वह काम पर गया था। उसकी पांच साल की बेटी स्कूल नहीं जा रही थी। इससे नाराज होकर उसकी मां ने गैस चूल्हे पर चाकू गर्म कर बच्ची के हाथ और पैर में लगभग 17 जगह जला दिया। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी पर राहुल घर पहुंचा और बच्ची को लेकर गीडा थाने जाकर अपनी पत्नी कंचन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने कई बार इसी तरह से बच्ची को दागा है पर हर बार समझाकर वह चुप हो गया। लेकिन इस बार जब उसने हद कर दी तब पुलिस में शिकायत करनी पड़ी। प्रभारी निरीक्षक गीडा राहुल सिंह ने बताया कि कंचन के खिलाफ धारा 324 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

