जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के लीलागर नदी में बने एनीकट में एक 4 साल का मासूम बच्चा नदी में बह गया। वो अपने पिता के साथ बाइक में बैठकर नदी पर बने एनीकट को पार कर रहा था। उसी दौरान बाइक फिसलने से वह नदी में बह गया। घटना के कई घंटे बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। देर शाम तक उसकी तलाश जारी थी।

बता दें कि ग्राम डोंगाकोहरौद निवासी प्रकाश पटेल अपनी पत्नी और 4 साल के बेटे शुभम को लेकर मल्हार गया था। दोपहर 2 बजे वह वापस लौट रहा था। तभी लीलागर नदी पर बने एनीकट को पार कर रहा था। एनीकट में पानी लबालब भरा हुआ था। करीब 2 फीट पानी ऊपर से बह रहा था। इसके बावजूद उसने बाइक से एनीकट पार करने के फैसला किया। उसने अपनी बाइक की टंकी में बेटे को बिठाया था। वहीं उसकी पत्नी पीछे चल रही थी।
आस-पास के लोगों ने बताया कि प्रकाश कुछ दूर तक पहुंच भी गया था। तभी आगे जाकर पानी के तेज बहाव था। उसे बहाव के पास जाते ही बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने से प्रकाश, उसका बेटा शुभम वहीं पानी में गिर गए। पानी में गिरने के बाद दोनों बहने लगे, लेकिन किसी प्रकार से प्रकाश को बचा लिया गया था। मगर शुभम गहरे पानी में बह गया था।
जानकारी मिली है कि आस-पास के लोगों ने काफी प्रयास किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद प्रशासन को इस बात की जानकारी दी गई। खबर मिलने पर मौके पर गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी। शाम तक उसकी तलाश जारी थी, लेकिन अब तक बच्चे का पता नहीं चल पाया है। शाम होने की वजह से शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। अब रविवार को बच्चे को तलाशा जाएगा।
- बिलाईगढ़ CMO पर गिरी गाज, यशवंत देवांगन निलंबित… - September 25, 2026
- ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिस में बड़ा एक्शन, प्रधान आरक्षक निलंबित,आरक्षक लाइन अटैच… - September 25, 2026
- जिला मुख्यालय की बदहाल तस्वीर: सड़कें उखड़ीं, स्ट्रीट लाइटें बंद और नालियों का गंदा पानी सड़क पर! - September 25, 2026
