समुद्र अपने आप में बहुत से राज समेटे हुए है। धीरे धीरे ये सामने आते हैं। इसमे मछुआरों का बहुत बड़ा हाथ यह समंदर से मछली पकड़े हुए ऐसे ऐसे जीव इनके जाल में फंस जाते हैं जो 1000-2000 फीट गहरे पानी में रहते हैं।जिससे ज्ञात होता है कि ऐसे भी जीव अभी धरती पर जिंदा है।

चिली के एरिका में कुछ मछुआरे अपने जहाज से समुद्र में गए थे। उनका मकसद ऐसी मछलियों को पकड़ना था, जिसको लोग खाने के लिए खरीदते हैं। इस बीच उनके जाल में एक बड़ी मछली फंसी। शुरु में उनको लगा कि उनके हाथ जैकपॉट लग गया, लेकिन जब वो उसको लेकर किनारे पर पहुंचे, तो सबकी चिंता बढ़ गई।
वो मछली तो 16 फीट की है, ऐसे में मछुआरों को लग रहा था कि वो उनको मालामाल कर देगी, लेकिन वहां के लोग उसे श्रापित मछली मान रहे हैं। इस मछली के पकड़े जाने की खबर शहर में आग की तरह फैली और उसे देखने बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद किसी ने उसका वीडियो बनाकर टिकटॉक पर डाल दिया, जिस पर लाखों व्यूज आए हैं।
1000 मीटर की गहराई में रहती है ये फिश
इस मछली को कोलोसज साइज की ओरफिश कहा जाता है। इसके किंग ऑफ हेरिंग्स भी बुलाते हैं। जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक इसकी लंबाई 5 मीटर से ज्यादा भी हो सकती है और ये काफी दुर्लभ है। ये समुद्र में 200 से 1000 मीटर की गहराई में रहती हैं, लेकिन इसे मछुआरों ने समुद्र तट के पास पकड़ा, ऐसे में ये समझ नहीं आ रहा कि ये वहां कैसे आई। कुछ लोगों का दावा है कि जब इनको भूकंप का अंदेशा होता है, तभी ये तट के किनारे आती हैं। हालांकि वैज्ञानिक इस बात का हमेशा से खंडन करते आ रहे हैं।
- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
- 17 सितंबर 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से चमकेगा भाग्य, जानें किस राशि को मिलेगा धन, करियर और परिवार में लाभ… - September 17, 2026
- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
