जितेन्द्र तिवारी

बिर्रा -शारदा संगीत विद्यालय बिर्रा द्वारा भगवान वेदव्यास जी के पवित्र अवतरण दिवस आषाढ़ पूर्णिमा को गुरुपूर्णिमा का उत्सव दिनांक 13/7/2022 दिन बुधवार को शाम 4:30 बजे के आर कश्यप (प्राचार्य गुरुघासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद) के मुख्य आतिथ्य में चिचोली संगीत विद्यालय के साथ आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में आषाढ़ी गुरू पूर्णिमा उत्सव मनाया जायेगा । जिसमें दोनों विद्यालय के संगीत विद्यार्थियों द्वारा संगीत की प्रस्तुति प्रस्तुति दी जावेगी । साथ ही गुरु पर्व पर गुरुओं का सम्मान किया जावेगा । जिसमे विशेष रूप से सर्वश्री एन आर भारद्वाज,आर सोनवानी, के एल यादव, दीपक महिलांगे, संतोष कश्यप, जल कुमार पटेल, श्रवण थवाईत, लोकेश देवांगन, रामदयाल टंडन, पवन चंद्रा, सुश्री सोमा बरेठ का विद्यार्थियों द्वारा पूजन व सम्मान किया जावेगा । क्षेत्र के संगीत प्रेमियों से अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या में पहुँचकर बच्चो का उत्साह वर्धन करने का कष्ट करें। उक्ताशय की जानकारी मनोज कुमार तिवारी ब्यवस्थापक शारदा संगीत विद्यालय बिर्रा ने की है ।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
