रायगढ़/ दिनांक 10.07.2022 को थाना तमनार में महिला द्वारा *जांजगीर-चाम्पा के नीलेश देवांगन (27 साल)* पर घर आकर छेड़खानी करने तथा इसके फोटो को व्हाटसअप ग्रुप में भेजकर बदनाम करने संबंधी लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । पीड़िता बताई कि 08 वर्ष पूर्व सामाजिक रीति रिवाज से विवाह कर रायगढ़ अपने ससुराल में रह रही थी । दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत हो रहा था । इसी बीच जांजगीर-चाम्पा का नीलेश देवांगन जिससे मोबाइल पर बातचीत होता था । उसने एक व्हाटसप ग्रुप बनाकर ग्रुप आइकन में इसके फोटो को लगाकर ग्रुप में इसके गांव के लडको को जोड दिया । साथ ही ग्रुप में इसके फोटो और अश्लील मैसेज लिखकर वायरल किया जिसकी जानकारी इसके पति को होने पर इसे मायके लाकर छोड़ दिया । जहां दिनांक 09.07.2022 के दोपहर नीलेश देवागंन इसके घर आकर छेड़खानी करने लगा जिसका विरोध करने पर निलेश जान से मारने की धमकी देकर हो-हल्ला कर रहा था, तब घर के लोगे आकर बीच बचाव किये । महिला के लिखित शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध छेड़खानी यौन उत्पीड़न का अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी तमनार उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर आरोपी नीलेश देवांगन के गिरफ्तारी के लिये उसके ठिकानों में स्टाफ के साथ दबिश दिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाए जिस ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है जिसे आज रिमांड पर भेजा गया है ।

- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

