शहडोल। जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां महिला का गला घोंटकर शव को बोरी में भरकर पानी में फेंक दिया। महिला की लाश बोरी में बंधी पानी में तैरते हुए मिली। बोरी को खोलने पर महिला की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं मामले की जानकारी लगते ही सिटी डीएसपी सहित थाना प्रभारी व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। महिला का शव बरामद कर मामले गोहपारू पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम खामहा के कुनी बंधा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 35 वर्षीय महिला का बोरी में बंधा संदिग्ध अवस्था मे शव पानी मे तैरता हुआ मिला। मामले की जानकारी लगते ही गोहपारू पुलिस मौके पर पहुच शव को बोरी से बाहर निकाला। प्रथम द्रष्टया महिला की हत्या गला घोंटकर बोरी में बांधकर बंधा में फेंकना लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
मामले में गोहपारू थाना प्राभारी योगेंद्र सिह परिहार ने कहा कि प्रथम द्रष्टया महिला का किसी ने गला घोंटकर हत्या करना प्रतीत होता है। अज्ञात महिला की पहचान की जा रही है। साथ ही इस बात का भी पता लगाया जा रहा कि अज्ञात महिला का बोरी में भरकर बंधा में शव कैसा आया और इस घटना के पीछे किसका हाथ है। इन सभी बिंदुओं में जांच की जा रही है। जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा ।
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
