रायगढ़: एक और चोरी,लाखों के सोने-जेवरात हुए पार,चोरों ने जिले मे नाक मे कर दिया दम!
रायगढ़। रायगढ़ जिले मे लगातार हो रही चोरी से जनता के मन मे डर घर कर गया है। ताजतरीन मामला थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत जूटमिल चौकी के बीमा कालोनी से सामने आया है। जहाँ सुनसान इलाके में चोरों ने हाथ साफ करते हुए लाखों के गहने जेवरात समेत कैश लेकर फुर्र हो गए है।
पीड़ित ने जूटमिल चौकी में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। मिल रही जानकारी के अनुसार पीड़ित जूटमिल निवासी का विवाह लगभग दो-तीन महीने पहले ही हुआ था। जिसके बाद से तकरीबन एक हफ्ते पूर्व ही बीमा कॉलोनी (नवापारा) मे दोनों नवविवाहित जोड़ा किराए के मकान में रहने आया। इसी बीच शुक्रवार की सुबह 9 बजे किराए के मकान में ताला लगाकर जूटमिल स्थित अपने पुराने घर पर गए हुए थे।
जहां रात बीताने के बाद नवविवाहित जोड़े दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 1-2 बजे अपने किराए के मकान पर वापस लौटे। तब बीमा कॉलोनी के किराए के मकान पर वापस आ कर देखा। तो उसके होश उड़ गए।घर का दरवाजा खुला था और मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। साथ ही घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसको देखकर उन्हें घर में चोरी होने का अंदेशा हो गया। अंदर जाने पर उन्हें अलमारी भी खुला दिखा। अलमारी का दरवाजा भी खुल हुआ था। जिसमे सोने चांदी के जेवरात रखे हुए थे। गहनों को तलाशने पर नहीं पाया गया।
इस संबंध में पीड़ित देव नारायण चौहान ने जूट मिल चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई जिस पर पुलिस अभी छानबीन कर रही है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
