कर्नाटक के मैसूर से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। विवाहित महिला का निजी वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल करने के आरोप में बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी लगातार दो साल तक महिला को ब्लैकमेल करते रहे।

पीड़ित महिला के द्वारा मैसूर शहर में हेब्बल पुलिस से संपर्क करने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में हेब्बल लेआउट निवासी गोविंदराजू और उसके बेटे प्रमोद को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता आरोपी व्यक्तियों के घर के पास में रहती है।
पति की गैरमौजूदगी में बनाया विडिओ
आरोपियों ने जब पीड़िता का पति काम पर गया था, तब उन्होंने अपने मोबाइल में उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया। आरोपी दो साल से पीड़िता को पैसे के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न भी किया।
उन्होंने पीड़िता को धमकी दी कि वे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे और उसके पति को भी भेज देंगे। पीड़िता ने पिता-पुत्र की धमकी और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
