दिलफेंक बैंक मैनेजर: डेटिंग ऐप की लड़की के मोहजाल मे फंस के उसके खाते में डाल दिए ग्राहकों के 6 करोड़ रुपए…
बेंगलुरु। पुलिस ने बेंगलुरु में एक बैंक मैनेजर को बुधवार को गिरफ्तार किया है, आरोप है कि उसने ग्राहकों का करीब छह करोड़ रुपया डेटिंग एप में उड़ा दिया, आरोपी का नाम हरिशंकर है जो कि इंडियन बैंक की हनुमंतनगर शाखा का प्रबंधक है। पुलिस के मुताबिक उसने जमाकर्ता अनीता के एफडी खाते पर कथित तौर पर कर्ज लेकर रकम डेटिंग गर्ल पर उड़ा दी।
हरिशंकर ने चार महीने पहले डेटिंग एप में अपना नाम दर्ज कराया था, इसके बाद उसकी एक युवती से जान पहचान हो गई। युवती पैसे के लिए हरिशंकर के मोबाइल पर मैसेज कर रही थी, युवती के संदेशों के प्रभाव में आकर हरिशंकर ने एक बार 12 लाख रुपये भेजे, इसके बाद युवती ने और पैसे मांगे तो इस पर हरिशंकर ने बैंक ग्राहक अनीता के एफडी खाते से 6 करोड़ रुपये का लोन लिया। ये रकम भी उसने डेटिंग गर्ल पर उड़ा दी।
बैंक ग्राहक के नाम पर कथित धोखाधड़ी 13 मई से 19 मई के बीच की गइ है, आंतरिक जांच में 6 करोड़ रुपये निकाले जाने की बात सामने आई। पुलिस ने बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक एक महिला ग्राहक ने अपने नाम पर 1.3 करोड़ रुपये जमा किए और हाल ही में इसके बदले 75 लाख रुपये का कर्ज लिया, उसने लोन लेने के लिए बैंक के पास दस्तावेज जमा किए। संदिग्ध अधिकारी ने कथित तौर पर दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की और ओवरड्राफ्ट के रूप में कई किस्तों में धन जारी करने के लिए उन्हें सिक्योरिटी के रूप में इस्तेमाल किया।
इंडियन बैंक के जोनल मैनेजर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 17 जून को हरिशंकर और उनके दो अधीनस्थों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया। पूछताछ में मैनेजर ने पुलिस के सामने डेटिंग की बात कबूली, उसे बुधवार को एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
