खरसिया विकासखंड के ग्राम देहजरी का विद्युत ट्रांसफार्मर विगत कई दिनों से खराब हो गया था। गांव में बिजली सप्लाई नहीं होने के कारण रहवासियों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली की समस्या को देखते हुए ब्लाक युवा कांग्रेसी मनोज चौहान ने मंत्री उमेश पटेल को गांव में हो रही बिजली समस्या से अवगत कराया। जिस पर मंत्री उमेश पटेल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। जिसके बाद बिजली विभाग हरकत में आई और गांव में 100 केवी का नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई शुरू किया। कई दिनों से अंधेरों में रह रहे ग्रामीणों में पुनः बिजली आने से हर्ष का माहौल है। किसानों व ग्रामवासियों ने मंत्री उमेश पटेल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उक्ताशय की जानकारी खरसिया कांग्रेस मीडिया प्रभारी गिरीश राठिया ने दी है।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
