रायपुर। रायपुर में आधी रात हत्या हो गई। हत्या, डीडी नगर में हुई है। दो गुटों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने के लिए बीच में पड़े एक युवक को एक गुट ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक राजा ठाकुर चंगोराभाठा का रहने वाला था। प्रारंभिक जानकारी में उसके रिकार्डेड बदमाश होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने बताया कि डीडी नगर के झंडा चौक में दो गुटों के बीच मारपीट हो रही थी। तभी राजा ठाकुर ने इन्हें अलग करने का प्रयास किया। इस बात को लेकर एक गुट ने इसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपित रामअवतार साहू, रामू साहू और किशोर साहू हैं। ये तीनों सगे भाई हैं। हत्या की सूचना पर पुलिस ने आरोपितों की जानकारी लेकर उन्हें ढूंढना शुरू किया। कुछ ही देर में रामू साहू को पुलिस ने पकड़ लिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर पुलिस आरोपित रामू साहू से पूछताछ कर उसके भाईयों को ढूंढने में लगी हुई थी।
इस घटना को लेकर ये भी जानकारी आ रही है कि हत्या में तीनों आरोपितों के साथ उनके पिता का भी हाथ है। जानकारी मिल रही है कि आरोपितों का पिता पहले भी हत्या के प्रयास के आरोप में जेल जा चुका है।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
