नई दिल्ली: दुनियाभर में कई ऐसे कंपनी होते है जो अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के आफर और सस्ते चीजों को लॉन्च करते है। ऐसा ही एक चीन की रियल एस्टेट कंपनी ने अनोखा तरीका अपनाया है। घर खरीदने के लिए हमें डाउन पेमेंट करना होता है। लेकिन यहां की कंपनी ने कुछ ऐसा तरीका अपनाया है जिससे हर खरीददार घर खरीदने के लिए आगे आ सकता है।

दअरसल, कंपनी ने अपने खरीददरों को लुभाने के लिए डाउन पेमेंट के तौर पर गेहूं और लहसुन को स्वीकार किया जा रहा है। जिसके लिए कंपनी ने एक विज्ञापन भी जारी किया है। कंपनी का नाम सेंट्रल चाइना रियल एस्टेट है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञापन में कहा गया है कि घर खरीदने के लिए डाउन पेमेंट में गेहूं और लहसुन दीजिए।

कंपनी के द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार आप गेहूं और लहसुन को दो युआन प्रति कैटी की दर पर डाउन पेमेंट के रूप में देकर आसानी से घर खरीद सकते है। यहां कैटी की एक यूनिट भी है। जो लगभग 500 ग्राम के बराबर होती है.
कंपनी के सेल्स एजेंट के अनुसार यहां के किसानों को आकर्षित करने के लिए इस तरह का अनोखा तरीका अपनाया गया है। कंपनी की ये स्कीम सोमवार से शुरू कर दी है, जो 10 जुलाई तक चलेगी।
आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने भी एक और विज्ञापन जारी किया था। जिसमें कंपनी ने पांच युआन प्रति कैटी की दर से डाउन पेमेंट के तौर पर लहसुन का इस्तेमाल करने की बात कही थी। कंपनी की इस स्कीम में अब तक 852 लोग प्रभावित हुए है और 30 लोग अब तक सौदा कर चुके है।
गौरबलब है कि कोरोना महामारी की वजह से यहां के प्रॉपटी बाजारों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिला है। जिसके कारण यहां की रियल एस्टेट कंपनी ने अपने खरीददारों को आकर्षित करने के लिए ये अनोखा स्कीम निकाला है।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
