रायगढ़, जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, नर्सिग कालेज, पालीटेक्निक एवं आईटीआई आदि के प्राचार्य/संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, उन्हें शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12 वीं से उच्चतर के पंजीयन/आवेदन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है।
वर्ष 2022-23 से अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा दिए गए निर्देशानुसार NSP Portal-scholarships.gov.in आवेदन किया जाना है तथा इस पोर्टल में सफल पंजीयन के पश्चात आवेदन की शेष जानकारी हेतु छत्तीसगढ़ राज्य पोर्टल http://postmatric-scholarship.cg.nic.in में आवेदन करना अनिवार्य है। उक्त दोनों पोर्टल पर आवेदन नहीं करने पर छात्रवृत्ति भुगतान नहीं होगा। छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों के नवीन एवं नवीनीकरण, पंजीयन, संस्थाओं के प्रस्ताव/स्वीकृति लॉक हेतु विभाग द्वारा तिथि निर्धारित की गई है। जिसके तहत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन (नवीन एवं नवीनीकरण) हेतु 10 जून 2022 से 15 जुलाई 2022 तक, ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 10 जून 2022 से 25 जुलाई 2022 तक एवं स्वीकृति आदेश करने हेतु 10 जून 2022 से 10 अगस्त 2022 तक की तिथि निर्धारित की गयी है।
निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2022-23 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑफलाईन अथवा ऑनलाईन किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायेंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल एवं स्वीकृति लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वत: जिम्मेदार होंगे।
इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, रायगढ़ में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते है।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
