ग्राम देवगांव में सरिया पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, 47 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार..थाना प्रभारी के.के पटेल के नेतृत्व इस प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल की कार्रवाई…..
रायगढ़ । एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर अवैध रूप से शराब बनाने तथा बेचने वालों पर थाना प्रभारी सरिया मुखबिर लगाकर कार्रवाई किया जा रहा है । इसी क्रम में दिनांक 18.06.2022 को थाना प्रभारी सरिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल व हमराह स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम देवगांव में शराब रेड कार्रवाई किया गया । एसआई के.के. पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम देवगांव में शौकी लाल सिदार अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है । संदेही के घर दबिश पर आरोपी को तलब कर शराब बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर संदेही शौकी लाल सिदार पिता बरत राम सिदार उम्र 42 साल साकिन देवगांव थाना सरिया अपने घर अंदर से एक सन बोरी के अंदर झिल्ली में करीब *47 लीटर महुआ शराब कीमती ₹9400* का लाकर पेश किया जिसे जप्त कर आरोपी पर धारा- 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

- अंतरराष्ट्रीय मंच पर रायगढ़ का परचम: नेपाल में सम्मानित हुए चार पत्रकार, कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात… - April 21, 2026
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026

