रायगढ़ । रायगढ़ जिले में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते हुए ओवर स्पीड़, सिग्नल जम्प, लापरवाह पूर्वक वाहन चलाने के अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 122 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस निरस्तीकरण करने की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में अन्य जिलों व राज्यों के भी बने लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले में बढ़ती हुई सड़क दुर्घनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत उन्होंने ट्रैफिक एडिशनल एसपी महेश्वर नाग को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद एडिशनल एसपी महेश्वर नाग व उनकी टीम ने ट्रैफिक नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चिन्हित करना शुरू किया। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 122 वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस ने चिन्हित किया। इनमे रायगढ़ के अतिरिक्त अन्य जिलों व राज्य के भी लाइसेंस धारक है।
रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने रायगढ़ जिले के परिवहन अधिकारी को 43 प्रकरण, छतीसगढ़ के अन्य जिलों के परिवहन अधिकारियो को 33 प्रकरण व दिगर राज्यो के परिवहन अधिकारियों को 46 प्रकरण लाइसेंस निरस्तीकरण के भेजे हैं। ये सभी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने में शामिल थे। इनमें 120 प्रकरण ओवर स्पीड व लापरवाही पूर्वक वाहन चालन करने वाले चालक व दो शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालक के प्रकरण लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजे गए हैं। एडिशनल एसपी ट्रैफिक महेश्वर नाग ने बताया कि रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस की यह कार्रवाई ट्रैफिक नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगे भी जारी रहेगी।
- वैभव रहे नंबर 1, इशान-श्रेयस इस स्थान पर; भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर… - July 27, 2026
- लिवर फेल होने से पहले शरीर करता है ये खामोश इशारे! ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज… - July 27, 2026
- छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद… - July 27, 2026




