टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को पांच टी-20 मैचों की सीरीज के चौथे मैच में 82 रनों से हरा दिया। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को 170 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 16.5 ओवर में 9 विकेट पर 87 रन ही बना सकी। इसके साथ ही सीरीज 2-2 से बराबर हो गई।
चोटिल होने के कारण टेंबा बावुमा के रिटायर हर्ट होने से साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा। टीम का पहला विकेट पांचवें ओवर में गिरा। क्विंटन डीकॉक रन आउट हुए। छठे ओवर में ड्वेन प्रीटोरियस आउट हुए। हेनरिक क्लासेन 9वें ओवर में आउट हुए। 11वें ओवर में डेविड मिलर आउट हुए। स्सी वान डेर डुसन को आवेश खान ने आउट किया। मार्को जेनसेन और केशव महाराज को 14 वें ओवर में आवेश खान ने आउट किया। एनरिक नॉर्खिया को चहल ने 15वें ओवर में आउट किया।
टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही। दूसरे ओवर में लुंगी नगिडी ने ऋतुराज गायकवाड़ को 5 रन पर आउट किया। तीसरे ओवर में मार्को येनसेन ने श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा। इशान किशन को एनरिक नॉर्खिया ने आउट किया। ऋषभ पंत को केशव महाराज ने आउट किया। हार्दिक पांड्या को लुंगी नगिडी ने आउट किया। शानदार अर्धशतक जड़ने के बाद दिनेश कार्तिक आउट हुए।
टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रस्सी वैन डेर डुसन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, मार्को येनसेन, लुंगी नगिडी, तबरेज शम्सी, एनरिक नॉर्खिया
ऋतुराज गायकवाड़, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अवेश खान।
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 पुलिसकर्मियों के तबादले से थानों में बदली जिम्मेदारियां…. - October 30, 2026
- सारंगढ़ को रेल की सौगात कब? 310 किमी की परियोजना पर अब तक फैसला नहीं… - October 30, 2026
- चक्रवात ‘अनर्ब’ का कहर: खेतों में बिछी धान की फसल, जनजीवन अस्त-व्यस्त… - October 30, 2026
