शादीशुदा महिला को ससुराल से भागा ले जाना एक प्रेमी को महंगा पड़ गया। गांव वालों ने उसे पकड़ लिया और पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हाथ में लाठी लेकर एक व्यक्ति उसे जानवरों की तरह मार रहा है तथा बार-बार लड़की को भगाने का आरोप लगाता दिख रहा है। ये वीडियो नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत अंचरा पंचायत के लक्ष्मीपुर का बताया जा रहा है। आईबीसी24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो के संदर्भ में बताया जा रहा है कि युवक के घर के बगल की एक लड़की की शादी विगत डेढ़ महीना पूर्व घूरना थाना क्षेत्र के बबुआन में उसके स्वजनों ने की थी लेकिन गुरुवार की संध्या लड़की अपने घर वापस लौट गई। पंचों का आरोप है कि लड़की को उसी लड़के ने अपने बाइक से लाकर फुलकाहा में छोड़ दिया था। पंचों का यह भी कहना है कि शादी से पूर्व दोनों में संबंध की बात भी कही जा रही है।
आरोपित युवक महेश कुमार यादव अंचरा पंचायत के वार्ड संख्या 11 का निवासी बताया जाता है। घटना के बाद से जिस प्रकार पूरे ग्रामीण एवं पंचों द्वारा आरोपित युवक को जमकर पिटाई की गई। उसके बाद से आरोपित युवक के स्वजनों में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद से ही आरोपित के घर के अधिकतर स्वजन इधर-उधर डर से छिपकर अपनी जान बचाने में लगे हुए हैं।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
