बांदा। उत्तरप्रदेश के बांदा जिले में एक पिता ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर में रखा था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पीएम के लिए भेजा। बांदा पुलिस ने पिता और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार ट्यूशन टीचर घर आकर नाबालिग को पढ़ाती थी, इस बीच दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया है। वहीं मामले के खुलासे के बाद गुस्से में पिता ने अपनी बेटी को ही गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पिता ने बेटी का शव घर के पीछे कमरे में रख दिया था। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग के प्रेमी और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग और ट्यूशन टीचर एक साथ स्कूल में पढ़ते थे। मृतका के छोटे भाई-बहनों को वह घर ट्यूशन पढ़ाने आता था। इसी बीच दोनों में प्रेम हो गया। एक दिन पिता ने बेटी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और क्रोध में आकर अवैध तमंचे से गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी। 28 मई को मिले लड़की की लाश के बाद SP अभिनन्दन ने मामले की जांच के लिए दो टीम गठित की थी। वहीं परिजनों से कड़ाई से पूछताछ के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हो गया
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
