नई दिल्ली । आम जनता वर्तमान समय में हर मोर्चे पर महंगाई की मार झेल रही है। इसी बीच एक ऐसी खबर निकल कर सामने आ रही है। जिसके मुताबिक घर बनाने में इस्तेमाल होने वाली प्रमुख सामग्रियों के दाम कम हो गए है। सरिया का दाम पिछले दो तीन महीने काफी कम हुए है। बीते हफ्ते सरिया के भाव में सीधे 1,100 रुपए प्रति टन की गिरावट देखने को मिली। सरिये का भाव महज दो महीने पहले यानी मार्च 2022 में आसमान छू रहा था। मार्च में कुछ जगहों पर सरिये का भाव 85 हजार रुपये टन तक पहुंच गया था। अभी यह कम होकर कई जगहों पर 44 हजार रुपये टन के पास आ गया है। सिर्फ इसी सप्ताह सरिये के भाव में 1000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

बारिश नजदीक आते ही ट्रांसपोटिंग और रियल स्टेट के काम धीरे धीरे कम होने लगते है। जून महीने के बाद तो रेत और गिट्टी का उत्पादन ही कम हो जाते है। बारिश के मौसम में नदी से रेत निकालने पर हाई अलर्ट जारी कर दिए जाते है। इन्हीं सब कारणों से ईंट, सीमेंट, सरिया यानी छड़, रेत जैसी चीजों की डिमांड निचले स्तर पर चले जाते है। जिसके कारण प्राइस अपने आप कम हो जाते है।
यहां जाने सरिया का औसत खुदरा दाम (रुपये प्रति टन)
नवंबर 2021 : 70,000
दिसंबर 2021 : 75,000
जनवरी 2022 : 78,000
फरवरी 2022 : 82,000
मार्च 2022 : 83,000
अप्रैल 2022 : 78,000
मई 2022 (शुरुआत) : 71,000
मई 2022 (अंत): 62-63,000
जून 2022 (शुरुआत): 48-50,000
जून 2022 (09 जून): 47-48,000
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
