भारतीय क्रिकेट टीम में रन मशीन के नाम से पहचाने जाने वाले विराट कोहली के विषय में उनके साथी खिलाड़ी में एक खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि जब विराट कोहली के बल्ले से रन नहीं बनते हैं।
तब वो उन दिनों अकेले रोते थे। विराट कोहली भले ही दो साल से ज्यादा समय से कोई शतक न बना सकें हों। लेकिन 70 शतक और उनकी पारियां उन्हें विश्व चैंपियन बनाती है। विराट कोहली इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज पर से आराम कर हैं। जिसके बाद खिलाड़ी को टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है। उनके फैंस को विराट कोहली के 71 वें शतक की उम्मीद है।
विराट कोहली के अंडर 17 के साथी खिलाड़ी ने बताई कई बातें

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली जब अंडर 17 और अंडर 19 की टीम का हिस्सा थे। तब वो खेल को लेकर काफी उतावले रहते थे। ऐसा उनके साथी खिलाड़ी का कहना है। अंडर 17 के विराट कोहली के साथी और क्रिकेटर प्रदीप सांगवान ने एक वीडियो में विराट कोहली के रन ना बनने के बाद रोने की बात कही है। जब घरेलू टीम से प्रदीप सांगवान और विराट कोहली एक ही टीम का हिस्सा थे। तब के बारे में बात करते हुए प्रदीप सांगवान ने बताया है कि जब विराट कोहली रन नहीं बना पाते थे। तब वो रात को रोते थे। वो खेल को लेकर काफी डेस्परेट थे।

प्रदीप सांगवान ने वीडियो में बताया कि,
“हम अंडर 17 का एक मैच पंजाब में खेल रहे थे। विराट कोहली इसके पहले को पिछली 2-3 पारियों में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे। हमारी टीम में अजीत चौधरी नाम के एक कोच थे। जोकि विराट कोहली को ‘चीकू’ कहकर बुलाते थे। विराट हमारी टीम का एक मुख्य खिलाड़ी था। अजीत सर ने विराट की टांग खिचने के लिए प्लान बनाया। जिसमें हमें भी जोड़ लिया। उन्होंने कहा चलो विराट को बता दें कि वह अगले मैच में नहीं खेलेंगे”।
रात भर नहीं सो पाए थे विराट कोहली
खेल के लिए विराट कोहली की भावना और उनका पैशन मैदान पर साफ नजर आता है। विराट कोहली खेल को सबसे ऊपर मानते हैं। तभी जब उनके पिता का देहांत हुआ था, तब भी खिलाड़ी मैदान कर उतरा था। लेकिन जब कोच ने उनके साथ मजाक किया तब वो रात भर सो नहीं सके। प्रदीप सांगवान ने बताया,
“टीम मीटिंग में कोच सर ने विराट के नाम नही लिया। जिसके बाद वो कमरे में जाकर रोने लगा.. । विराट इतना भावुक हो गए की सीधे कोच राजकुमार सर को भी फोन किया और रोने लगे। और कहा कि मैने 250 रन बनाए है फिर भी मुझे ड्रॉप कर दिया। विराट फिर मेरे पास आया और पूछने लगा मुझे सांगवान बताओ, क्या गलत है? मैंने इस सीजन में इतने रन बनाए। मैंने उससे कहा हां हां, यह बहुत गलत है। जिसके बाद वो पूरी रात सो नहीं सका। मैने कहा तो उसने कहा नहीं, मैं सोना नहीं चाहता। जब मैं नहीं खेल रहा हूं तो सोने का क्या मतलब है?” फिर, मैंने उससे कहा कि वह खेल रहा है। ये सब कुछ बस एक शरारत है”।
- डीजल बिक्री में बड़ी गड़बड़ी उजागर : प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पेट्रोल पंप सील… - May 27, 2026
- RCB ने 250+ बनाकर वेस्टइंडीज समेत इन टीमों को छोड़ा पीछे, मगर टीम इंडिया के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड… - May 27, 2026
- छत्तीसगढ़:दल्लीखोली जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर समेत 15 वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम… - May 27, 2026

