रायपुर: अपनी मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारी पिछले 62 दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं अब उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए सितंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर काम बंद करने की चेतावनी दे डाली है। वहीं, दूसरी ओर इसी बीच राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार 21 मनरेगा अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया है और हटाए गए कर्मचारियों के स्थान पर निकमित कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। बताया जा रहा है कि शासन ने सहायक परियोजना अधिकारी के स्तर के अधिकारियों को नौकरी से निकाला है।
वहीं, शासन के इस फैसले से मनरेगा कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि हम अपनी मांगों को लेकर पिछले 62 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं और शासन की ओर पहले कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने के बाजाए नौकरी से निकाला जा रहा है और नई नियुक्ति की जा रही है।
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
