रायगढ़।शहीद नंदकुमार विश्वविद्यालय रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का एवं जिला संगठक प्रो .बी के पटेल जांजगीर चाम्पा के निर्देशानुसार तथा शा उ मा विद्यालय अमोरा अकलतरा के प्राचार्य आशीष मिश्रा के मार्गदर्शन व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार यादव के नेतृत्व में रासेयो इकाई द्वारा 3 जून 2022 विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर “आजादी के अमृत महोत्सव”के अंतर्गत फिट इंडिया फ़्रीडम राइडर साइकिल रैली थीम पर आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयँ सेवकों ने साइकिल रैली में हिस्सा लेकर ग्राम अमोरा के लोगो एवं सड़क पर गाड़ी चलाते हुए गुजर रहे राहगीरों को शरीर को हमेशा स्वस्थ व फिट रखने तथा पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त एवं संरक्षित करने के लिए साइकिल का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए राहगीरों को प्रेरित कर जागरूक किया गया।साइकिल रैली फिट इंडिया फ़्रीडम राइडर थीम पर आधारित रहा। साइकिल रैली विद्यालय के सामने
सड़क मुख्य मार्ग से निकाली गई जो अमोरा लोडर कालोनी के विविध चौक चौराहे से होते हुए पुनः विद्यालय में आकर सम्पन्न हुई ।साइकिल रैली दौरान स्वयँ सेवकों ने “फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज”जागरूकता से युक्त नारे लगाए ।विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित हुए रैली कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य आशीष मिश्रा ,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार यादव , दीपक सिदार, गोविंद दास
की उपस्थिति रही । वही रा से यो स्व के स्वयं सेवकों ने साइकिल रैली में हिस्सा लिया।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




