उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में कब्थित रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में अपनी पसंदीदा टीम के हार जाने से क्षुब्ध 20 वर्षीय एक छात्र के ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि चौरी थाना क्षेत्र के बनकट गांव का निवासी राकेश पटेल (20) रविवार रात आईपीएल का फाइनल मैच देख रहा था। उन्होंने बताया कि मुकाबले में अपनी पसंदीदा टीम राजस्थान रॉयल्स के हार जाने के बाद वह घर से बाहर चला गया और फिर नहीं लौटा।
उन्होंने बताया कि आज सुबह भकोड़ा गांव के पास पटेल का ट्रेन से कटा शव पाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसने हार—जीत पर धन की शर्त लगायी थी, इसलिये उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
