जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़
कोरोना की मार झेल कर परेशान ठेले और गुमठी वालों पर एक ठेकेदार की बदसुलूकी हद से ज्यादा होने पर अब ये गरीब इक्कठे होकर बाहुबली के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलने पर मजबूर हो गए हैं। हम बात कर रहे हैं रायगढ़ जिले जे अन्तर्गत आने वाले तहसील सारंगढ़ कि जहां ठेले और गुमठी संघ ने ठेकेदार के खिलाफ लामबन्द होकर सीएमओ से लिखित शिकायत की है।
जिसमे निवेदन किया गया है कि अस्थायी दखल शुल्क वसूली के नाम पर पी.आई.सी. के स्वीकृति के प्रत्याशा में जयकुमार बानी को शुल्क वसूली का ठेका दे दिया गया है, जबकि शासन द्वारा बाजार शुल्क वसूली पर रोक लगायी गई है। साथ ही प्रदेश के किसीभी निकाय में ठेला गुमटी वालो से शुल्क नही लिया जाता है।
ठेला गुमटी वाले अपने आश्रित परिवारजनों को बड़ी मुश्किल से उदरपूर्ति कर पा रहे है। विगत डेढ़ महिनो से लगातार लॉकडाउन रहने से हमारी दैनंदीन पारिवारिक व्यवस्था पूर्णतः चरमरा गई है, और हम कर्ज में डूबे हुये है। अभी भी बाजार में पूर्व की भांति रौनक एवं चहल-पहल नही है। हमारे द्वारा लगायी गयी लागत राशि भी वसूल नही हो पा रही है, प्रतिदिन हमारा पसरा रोजगार घाटे में चल रही है ऐसी परिस्थिति में उक्त ठेकेदार द्वारा लड़ाई-झगड़ा कर दुर्व्यवहार करते हुये जबरजस्ती दखल शुल्क वसूली करता है, जिससे वे बेहद परेशान त्रस्त एवं दुखी है।
अतः उन्होंने नगरपालिका सीएमओ से प्रार्थना किया है कि परिस्थिति को सहानुभूति पूर्वक गौर करते हुये उक्त ठेकेदार जयकुमार बानी द्वारा ठेला गुमटी वालो से किये जा रहे दुर्व्यवहार व
लड़ाई-झगड़ा के प्रति उचित कार्यवाही करते हुये उसके द्वारा किये जा रहे अवैध वसूली पर स्पष्टतः तत्काल प्रभाव से रोक लगाने व ठेला गुमटी वालो से इस तरह के दैनंदिन वसूली का प्रावधान निरस्त करने हेतु लिखित निवेदन किया है। निकाय को अस्थायी दखल की वसूली अनिवार्य हो ऐसी स्थिति में
विभागीय तौर से वसूली करने का आदेश प्रदान करने हेतु भी निवेदन किया है।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
