रायगढ़. जिले से दसवीं के छात्र की आत्महत्या की खबर सामने आई है। छात्र दसवीं बोर्ड परीक्षा में फेल हो गया। जिसके बाद घर से निकल गया। 3 दिन बाद छात्र का शव गांव के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के कहरचुहा के लमडांड गांव का है। जहां राकेश सिदार (16वर्ष) की पेड़ से फंदे पर लटकती हुई लाश बरामद की गई है। राकेश कक्षा दसवीं का में पढ़ता था। बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाने के कारण छात्र ने अपनी जान दे दी।
दरअसल बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट आने के बाद राकेश ने अपने मोबाइल फोन से अपना रिजल्ट चेक किया। जिसमें पता चला कि वह फेल हो गया है। जिसके बाद राकेश घर मे बिना बताए कहीं चला गया। घरवालों के तलाशने के बाद भी राकेश का जब कही पता नही चला तो थाना पहुंचकर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
इसी दरमियान ग्रामीणों ने गांव के मुक्तिधाम स्थित आम के पेड़ पर राकेश के शव को फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से मृतक छात्र के शव को पेड़ से नीचे उतारा। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि मामला आत्महत्या का है। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
