रायगढ़ । दिनांक 15.05.2022 को थाना लैलूंगा में किशोर बालिका (17 साल) अपनी मां के साथ थाना आकर कोसीर थानाक्षेत्र में रहने वाले भोजरात पटेल के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । बालिका बताई कि इसके गांव रोड किनारे गिट्टी तोडने का क्रेशर मशीन लगा है । उस क्रशर मशीन में भोजराम पटेल सुपरवाईजर का काम करता था । जनवरी 2022 को भोजराम पटेल से जान परिचय हुआ। तब से दोनों लगातार बातचीत करते थे । भोजराम पटेल शादी करूंगा कहकर बहला फुसलाकर दिनांक 08/02/2022 को क्रेसर के पास बने कमरा में बुलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद से अप्रैल 2022 तक शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा और काम छोडकर भाग गया। दिनांक 11/04/2022 को भोजराम पटेल फोन कर अपने घर कोसीर बुलाया। तब उसके घर कोसीर पहुंची तो भोजराम पटेल घर पर नहीं मिला। पुलिस स्टाफ बालिका गृह रायगढ भेजें । जहां से दिनांक 14/05/2022 को घर लैलूंगा वापस आकर घटना के बारे में घरवालों को बताई । बालिका के रिपोर्ट पर आरोपी युवक भोजराम पटेल के विरूद्ध *धारा 376 IPC, 4,6 Pocso Act* का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
