बिर्रा-छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल ( माशिम ) ने कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं के नतीजे शनिवार को जारी किया गया । जिसमें 10 वीं और 12 वीं सीजी बोर्ड का रिजल्ट शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में जारी किया गया । इस बार भी कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ बोर्ड 10 वीं और 12 वीं की


परीक्षा जहां पढ़ाई हुआ था उसी स्कूल में ही परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें हायर सेकंडरी स्कूल बिर्रा का परीक्षा परिणाम 40% में ही सिमट गया।


हालाकि बढ़ते कोरोना के कारण ऑफलाइन कक्षा का संचालन नहीं हो पाया था,फिर भी ऑनलाइन कक्षा जारी होने के करना भी पर्याप्त शिक्षक होने के बावजूद शिक्षा स्थिति ऐसे चरमरा कर गिर पड़ा की पिछले 7-8 सालों का रिकार्ड टूट गया। कक्षा 12 वीं में प्रथम संजू 72.8%, द्वितीय-नीलम पटेल 71%, तृतीय-ओमप्रकाश 70.8% अंक हासिल

किया। कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 113 छात्रों में 44 उत्तीर्ण,38 छात्र पूरक तो 30 छात्र अनुत्तीर्ण हुए। जिसमें परीक्षाफल का प्रतिशत 39%.परीक्षा परिणाम रहा। वहीं कक्षा 10 वीं में प्रथम साक्षी साहू 86.5%, द्वितीय-कविता यादव 85.7%, तृतीय पूनम पटेल 80%. अंक हासिल की। कक्षा 10 वीं में 117 छात्रों में 40 छात्र उत्तीर्ण,10 पूरक तो 67 छात्र अनुत्तीर्ण हुए।

जिसका परीक्षाफल का प्रतिशत 34% रहा। इसी तरह सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा के कक्षा 12 वीं के विजयेंद्र देवांगन ने 89.6%,द्वितीय विवेक देवांगन 88.8% तृतीय प्रियंका आर्य 86.8% अंक हासिल किया। वहीं कक्षा 10 वीं की छात्रा सानिया बंजारे 92%,द्वितीय प्रकाश साहू 90.33% तृतीय सानिया मनहर 89.33% रहा। इस तरह कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 86.4% और कक्षा 10 वीं का

परीक्षा परिणाम 95.34% रहा। उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र छात्राओं के लिए सरस्वती शिशु मंदिर बिर्रा के अध्यक्ष भागीरथी देवांगन, उपाध्यक्ष घनश्याम कश्यप,व्यवस्थापक श्रवण कुमार कश्यप, कोषाध्यक्ष निलाम्बर सिंह,सहव्यवस्थापक घनश्याम कर्ष, प्राचार्य ध्रुव कुमार कहार,एफ एल साहू सहित विद्यालय परिवार ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
