रायगढ़/सारंगढ़ अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत गुडे़ली-टिमरलगा में माइनिंग विभाग की फिर एक बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है । जहां रात के अंधेरे में ओवरलोड और बिना रॉयल्टी पर्ची के गाड़ियां फर्राटे भर रहे थे । वही सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक अपने दल बल के साथ निरीक्षण करने गुडे़ली-टिमरलगा पहुंचे हुए थे , जिन्होंने 9 गाड़ियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की है । माइनिंग विभाग के सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक जिनके नाम से ही बड़े-बड़े माफियाओं के रोंगटे खड़े हो जाते हैं , चाहे वह अवैध उत्खनन करने वाले हों या क्रेशर माफिया हो या कोयला माफिया इनके नजरों से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है , यह साबित कर दिखाया है सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक ने क्योंकि जब भी दौरे पर निकलते हैं तो कुछ अलग ही कार्यवाही कर जाते हैं । हाल ही दिनों में अभी अवैध खनन करते हुए कटंगपली में दो पोकलेन पकड़े , उसके बाद पकड़े आधा दर्जन गाड़ियां और अभी उनकी नजरों में आ गए 9 गाड़ियां , हालांकि इनमें बकहुत सी गाड़ियों में रॉयल्टी पर्ची पाया गया लेकिन क्रेशर मालिक और ट्रांसपोर्टर अपनी गाड़ियों में 30 टन का रॉयल्टी दिखाकर 40 टन तक माल लेकर जा रहे थे , लेकिन यहां तो टिमरलगा बेरियर पर पहले से ही आकर बैठे हुए थे सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक और उनके साथ में नगर सैनिक भी मौजूद थे , जिन्होंने हर गाड़ी को काटा करवाया और कांटा में ओवरलोड पाया गया । फिर हाल सभी गाड़ियों को जप्त कर लिया गया है और बेरियर में खड़ा करा दिया गया है । वही गाड़ी पकड़ाने के बाद अवैध खनन करने वाले डोलोमाइट माफिया हो या अवैध परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टर्स जिनकी गाड़ी पकड़ाने से रूह कांप गई है , क्योंकि एक गाड़ी पकड़ाने से लगभग 50 से 70 हजार रुपए शासन के सरकारी खाता में जाता है और सरकारी खाते में जाकर रायगढ़ जिले के विकास की ओर लग जाता है । फिल हाल गाड़ियों को जप्त कर लिया गया है जिससे ट्रांसपोर्टर और खनन माफियाओं में भय का माहौल बना हुआ है ।

सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक के नजरों से बचकर रहें ट्रांसपोर्टर और अवैध उत्खनन मालिक
वही हमें खनिज विभाग के हमारे सूत्र संवाददाता से जानकारी प्राप्त हुई है कि अभी तो सिर्फ यह अंगड़ाइयां है , अभी और कार्यवाही होना बाकी है ।इसीलिए कह रहे हैं कि चाहे गाड़ी मालिक हो गया हो अवैध खनन करने वाले सब कर दे अपना काम को बंद और करें एक नंबर में काम चालू , क्योंकि रात हो या दिन हो सहायक खनिज अधिकारी के नजरों से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है ।

इन गाड़ियों पर हुई है कार्यवाही
सीजी 13 ए आर 9189 , सीजी 13 एपी 9685 , सीजी 13एए 5820 , सीजी 13 वाई 6852 , सीजी 13 ए आर 4381 , सीजी 13 ए एल 8786 और सोल्ड डंपर 1296 और एक गाड़ी सोल्ड को खनिज विभाग ने जप्त किया है
क्या कहते हैं सहायक खनिज अधिकारी ए बारीक
उन्होंने हमारे संवाददाता हेमेंद्र जायसवाल को बताया कि हमें लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि बेरियर में ओवरलोड गाड़ियां बेरोकटोक जा रहा है । जिसको हमने संज्ञान में लेते हुए आज नौ गाड़ियों पर कार्यवाही की है । यह कार्यवाही हमारे कलेक्टर साहब के निर्देश और खनिज उपसंचालक बीके चंद्राकर के मार्गदर्शन में की गई है । हमारे खनिज अमला के द्वारा आगे अभी और कार्यवाही की जाएगी । फिर हाल सभी गाड़ियों को जप्त कर बेलियर में खड़ा करा दिया गया है ।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
