रायगढ़/थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र की रहने वाली युवती द्वारा बिलासपुर महिला थाने में विक्रम मंडल पिता मनोरंजन मंडल निवासी प्रेमनगर बायसी कालोनी धरमजयगढ़ के विरूद्ध शादी का आश्वासन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है ।

युवती बताई कि एसबीआईकार्ड डिपार्टमेंट में कार्य करने वाला विक्रम मंडल वर्ष 2020 में प्रेम प्रसंग बनाकर शादी का प्रस्ताव रखा था, उसके बाद दिनांक 03/07/2021. को विक्रम मंडल अपने घर ले जाकर लगभग 10 दिनों तक बिना सहमति के शारीरिक संबंध स्थापित किया जिसे शादी की बात पर आनाकानी करता था । इस दरम्यान जब उसे थाने में रिपोर्ट करने की धमकी दी तब भी कानूनी तौर पर और सामाजिक रीति रिवाज से शादी करूंगा कहकर भरोसा दिलाया । 10 दिन बाद अपने घर से अपने घर आ गई तो भी शारीरिक संबंध बनाता रहा । विक्रम पर शादी का दबाव बनाने पर अब धमकी दिया जाने लगा कि कुछ पैसे लेकर मेरी जिंदगी से बाहर चली जाओ यदि नहीं जायेगी तो जान से मार दुंगा । आरोपी विक्रम मंडल पर थाना धरमजयगढ़ में अप.क्र. 74/2022 धारा 376,506,344 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
