नागपुर। नागपुर जिले से एक महिला को उसके पुरुष साथी के साथ कथित तौर पर कई लड़कों से शादी करने और उनसे जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान वर्धा निवासी भाविका मनवानी उर्फ मेघाली दिलीप तिजारे (35) और उसके प्रेमी मयूर राजू मोटघरे (27) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया, ”महिला की 2003, 2013, 2016 और 2021 में शादियां हुई थीं। महिला का काम करने का तरीका उसके पतियों के खिलाफ फर्जी शिकायतें दर्ज करवाना और फिर उनसे पैसे वसूलना था। महिला को जरीपटका के एक महेंद्र वनवानी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, जिससे उसने पिछले साल 16 सितंबर को शादी की थी।’’
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने वानवानी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था और कथित तौर पर उससे चार लाख रुपये वसूलने की कोशिश की थी।
- सारंगढ़ पहुंचेंगी कांग्रेस की सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, कार्यकर्ताओं संग करेंगी अहम मंथन… - July 26, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती और टीआई प्रमोद यादव की रणनीति का असर, 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार… - July 26, 2026
- सारंगढ़:’नारी सम्मान निधि’ के नाम पर 2.38 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - July 26, 2026




