जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़: जनसमर्पित विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े की सोच और अरुण मालाकार की दूरदृष्टि ने सारंगढ़ अंचल में विकास हेतु एक नया सोपान रच दिया है।
स्वास्थ्य, शिक्षा, की बेहतरी के साथ मूलभूत विकास के पथ पर विराजमान विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े और अंचल में राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अरुण मालाकार के पास कोई जन समस्या लेकर आये और उनका निराकरण न हो ऐसा विरले ही देखने को मिलता है।

इसी कड़ी में जब युवा नेता रमेश पटेल ने जोगीडीपा(सिंगारपुर) में पीने हेतु पानी की समस्या से विधायक और कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण अरुण मालाकार को अवगत कराया तो इसे दोनो ने गम्भीरता से लिया। समस्या से अवगत होते ही संवेदनशील विधायक ने उस पर तत्काल अनुशंसा करते हुवे नलकूप खनन हेतु आदेशित किया।

जिस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश पटेल ने नारियल फोड़कर बोर खनन कार्य का शुभारंभ किया।
समस्त ग्रामवासी जोगीडीपा (सिंगारपुर) ने अनुशंसा हेतु विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े और अरुण मालाकार का आभार व्यक्त करते हुवे प्रशन्नता ज़ाहिर किया…




