ग्राम बनडभरा में पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ श्रीमद्भागवत कथा
बिर्रा:- ग्राम बनडभरा (बिर्रा) में कश्यप परिवार द्वारा शांति चौक पर आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में ग्राम सरपंच श्रीमति उत्तरा-माखनलाल कश्यप एवं कश्यप परिवार भागवत कथा के सूत्रधारा बने हुए है साथ ही इस भागवत कथा मे श्रीमती मोहन कुमारी साहू (मीनू) एवं समस्त ग्रामवासी बनडभरा का विषेश सहयोग मिलेगा रहा है। श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के समापन दिवस पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ आचार्य पंडित सतानंद शर्मा एवं वरुणीय आचार्य पंडित फलेश पाण्डेय के सानिध्य में पूर्णाहुति के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ को संपन्न कराया गया है। ग्राम बनडभरा बिर्रा में 26 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित इस भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में ग्राम उमरेली से पधारे भगवताचार्य पंडित बालकृष्ण पांडेय के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न चरित्रों का विस्तार पूर्वक कथा का वर्णन ग्राम किया। बनडभरा बिर्रा सहित क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में भागवत कथा का श्रवण किया गया। श्रीमद् भागवत कथा में गौर करने वाली बात यह रही की भागवत कथा 26 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित इस भागवत कथा में भीषण गर्मी के बाद भी ग्राम बनडभरा के भक्तों पर बैसाख की 40 डिग्री से अधिक की गर्मी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता रहा। यहां भक्तजन बड़ी संख्या में भागवतमय होकर भगवान श्री कृष्ण सहित श्रीमद् भागवत महापुराण के विभिन्न चरित्रों पर कथाओं का विस्तार पूर्वक सुंदर झांकी के साथ आचार्य पंडित बालकृष्ण पांडे के मुखारविंद से ग्राम बनडभरा बिर्रा सहित क्षेत्र के भक्तजन बड़ी संख्या में भागवत कथा के दोनों पारियों में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर रहे थे।इस बीच कथा श्रवण करने दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच कर श्रीमद्भागवत कथा का पुण्य लाभ अर्जित किए।

- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

