रायगढ़ । दिनांक 01.05.2022 को थाना तमनार में स्थानीय महिला विनय साहू उर्फ विक्की साहू निवासी तमनार के विरूद्ध व्हाटसअप SMS एवं मोबाइल काल कर गंदी गंदी गाली गलौच कर फोटो/विडियो वायरल करने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।

महिला बताई कि गांव में किराना दुकान का संचालन करती है, दुकान से विनय साहू उर्फ विक्की साहू उधारी सामान लिया है जिसका उधारी रकम 9,860 रूपये है जिसे मांग की तो पेंमेंट आने पर दुंगा कहकर बोला परन्तु दिनांक 27.04.2022 को सुबह 08:00 बजे विनय उर्फ विक्की साहू अपने मोबाईल से व्हाटसअप SMS एवं फोन काल गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा रहा और गंदा फोटो सोशल मिडिया में डाल दुंगा कहकर बदनाम करने की धमकी दिया और कहने लगा कि अपना पैसा मांगना बन्द कर जो करना है कर ले । महिला के लिखित शिकायत पर *आरोपी विनय उर्फ विक्की साहू पिता परशुराम साहू (28 साल)* के विरूद्ध थाना प्रभारी तमनार उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे द्वारा 509(ख) IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
