रायगढ़। कोसीर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग परसाद में साहू ढाबा में धड़ल्ले से परोशी जाती है नशा! आपको बता दे एक तरफ शासन बार की परमिशन बड़े शहरों में बड़ी मुश्किल से प्राथमिकता देती हैं वही सूत्रों के अनुसार परसदा बड़े ढाबा में दिन दहाड़े महुआ, देशी, अंग्रेजी व बियर जैसे नशीली पदार्थ का परोसना आम बात मानी जा रही हैं। आपको बता दे यह क्षेत्र नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मध्यस्थ स्थित हैं। जहां पर शासन को बिना टेक्स दिए नियम को ताक में रखते हुए अपनी मनमानी बदस्तूर हैं।क्या यहाँ संबंधित थाना व अबकारी विभाग कार्यवाही कर पाएगी या फिर सत्ता धारी नेताओ के सामने अपना घुटना टेक देगी जानना लाजमी होगा। साथ ही ढाबा में बालश्रमिक भी कार्यरत हैं ऐसी स्थितियों में ढाबा या कोई भी सर्वजनिक जगहों पर उक्त् कार्य को अंजाम देना गैर कानूनी कार्यों को बढावा देना हैं।





