जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। महीनो से चैन की सांस ले रहे सारंगढ़ मे अचानक चोरों के हौसले बड़ गये हैँ। कनकबीरा चौकी के ग्राम बटाऊपाली (ब) मे मंगलवार – बुधवार की रात चोरों के गैंग ने एक ही रात दो घरों मे घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दो घरों से तकरीबन 10 लाख के सोने जेवरात पार कर ले गये। सबसे ताज्जुब की बात ये है की चोरों को घर मे घुसने और बाहर निकलने का रास्ता पहले से ही ज्ञात की और चोरों ने ये भी अंदाजा था की इनके घरो मे कितने सदस्य रहते हैँ। तभी चोरों ने ऐसे घरो को अपना निशाना बनाया जहाँ वो आसानी से अपने मंसूबों मे सफल हो सकें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलत: घरघोडा के झरियापाली निवासी प्रवीण पटेल आत्मज देवनारायण पटेल (32 वर्ष) वर्तमान में बरमकेला में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के रूप में सेवारत होने के कारण समीपस्थ अपने ससुराल ग्राम बटाऊपाली में बीवी और सास के साथ रहते हैं। बीते मंगलवार रात खाना खाने के बाद प्रवीण ससुराल के बरामदे में कूलर चलाते हुए अपनी बीवी के साथ लेटे थे। देर रात साढ़े 11 बजे तक मियांबीवी आपस में बातचीत करते हुए सो गए। मंगलवार – बुधवार की दरमियानी रात लगभग 2 बजे ठंड लगने पर बीवी ने कूलर बन्द करने को कहा और प्रवीण उठकर बाथरूम गए तो घर के पीछे के दरवाजे को खुले देख समझे कि उनकी सास उठी होगी। तकरीबन 15 मिनट बाद भी सास के नहीं आने पर प्रवीण ने अपनी पत्नी को बताया और महिला उठकर कमरे गई तो अपनी मां को नींद में गाफिल पाई। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका होते ही पटेल दम्पत्ति ने जायजा लिया तो पाया कि घर का मुख्य दरवाजा खुला था। तदुपरांत, जब वे कमरे में गए तो आलमारी को भी संदिग्ध परिस्थितियों में खुले देखा। फिर क्या, बदहवास पटेल दम्पत्ति ने आलमारी के लॉकर का निरीक्षण किया तो उसमें रखे 4 तोला सोने का रानी हार, 5 ग्राम का टॉप्स, 7 ग्राम का झुमका, 12 ग्राम का मंगलसूत्र और 3 तोले का मराठी माला सहित जेवर और रुपये गायब थे। उन्होंने घर के लॉकर से नदारद गहनों की खोजबीन के लिए पूरे कमरे को छान मारा, मगर कुछ हाथ नहीं लगने पर फिर उन्होंने थाने की शरण लेते हुए आपबीती बताई। फिलहाल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की रिपोर्ट पर हरकत में आई पुलिस ने मौका-ए-वारदात के निरीक्षण के बाद अज्ञात चोर के विरुद्ध भादंवि की धारा 457, 480 के तहत मुकदमा भी पंजीबद्ध किया। साथ ही कुछ संदेहियों से पूछताछ की कर रही है।
उसी रात उसी गाँव मे एक और घर मे भी हुवी चोरी –
चौकी प्रभारी एम डी जायसवाल सूचना पाते ही रात्रि मे ही पीड़ित के घर मुवायना करके थाना पहुंचे तत्काल उन्हे एक और घर मे चोरी की जानकारी मिली जिससे उनकी रातों की नींद उड़ गयी। वहा भी चोरो द्वारा गहने, जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर लिया गया था। जिसकी तत्काल सूचना प्रभारी द्वारा एसडीओपी प्रभात पटेल को दी गयी। उपरोक्त घटना से पुरा अंचल डर के साये मे है एवं भविष्य की अनहोनी से सहमी प्रतीत हो रही है।
दामाद ने किया हैरानी भरा खुलासा –
मिडिया से रूबरू होते हुवे पीड़िता के बड़े दामाद और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के साढहू ने मिडिया को बताया की कुछ दिन पहले उनके ससुराल मे कुकर बनाने के नाम से कुछ लोग आये थे और कुकर बनाते हुवे पूछताछ कर रहे थे जिन पर भी संदेह बना हुवा है।
समान बेचने, सुधारने वाले, और अनजान भिखारियों से सावधान रहने की जरूरत..!
उपरोक्त घटना से हमे सावधानी बरतनी होगी की किसी जान -परिचित को ही घर के अंदर प्रवेश करने दें, और किसी जानकार व्यक्ति के पास ही व्यापार – व्यवहार करें, और कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तत्काल नजदीकी पुलिस को सूचना दें।
क्या कहते हैँ चौकी प्रभारी एम डी जायसवाल –

दो घरो मे चोरी हुवी है, मुझे रात मे तकरीबन 1 बजे चोरी की सूचना मिली थी। मै रात्रि मे ही पीड़ित के घर जाकर मुआयना किया अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया और, संदिग्धों से पूछताछ जारी है, जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
