नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेलने वाले विस्फोटक आलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। पोलार्ड बहुत ही कातिलाना गेंदबाजी और धाकड़ बल्लेबाजी के लिए फेमस हैं। 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पोलार्ड ने अपने करियर में कुल 224 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। पोलार्ड फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे हैं। पोलार्ड ने 2013 में पहली बार वनडे में टीम की कप्तानी की थी। 2019 में उन्हें टी20 में कप्तानी का मौका मिला।

उन्होंने संन्यास का एलान करते हुए कहा, “मैं विभिन्न चयनकर्ताओं, टीम प्रबंधन और विशेष रूप से कोच फिल सिमंस का आभारी हूं कि उन्होंने मुझमें क्षमता देखी और मेरे पूरे करियर में मुझ पर विश्वास किया। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने मुझ पर जो विश्वास दिखाया, वह विशेष रूप से शानदार था। मैंने टीम का नेतृत्व कर चुनौती का सामना किया। मैं क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी स्केरिट को विशेष रूप से कप्तान के रूप में मेरे समय के दौरान उनके अटूट समर्थन और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देता हूं।”
बता दें कि टी-20 क्रिकेट के लीजेंड माने जाने वाले 34 साल के कीरोन पोलार्ड ने वेस्टइंडीज़ के लिए 123 वनडे मैच खेले हैं, जबकि 101 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं। कीरोन पोलार्ड के नाम 2706 वनडे रन और 55 विकेट हैं। जबकि टी-20 इंटरनेशनल में कीरोन पोलार्ड ने 1569 रन और 42 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने अपने दम पर वेस्टइंडीज टीम को कई मैच जिताए हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था डेब्यू
कीरोन पोलार्ड ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था। अहम बात ये है कि फरवरी में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई वनडे- टी20 सीरीज उनके करियर की आखिरी सीरीज साबित हुई
एक ओवर में लगाए थे छह छक्के
पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ 2021 में एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। उन्होंने अकिला धनंजय के ओवर में लगातार छह छक्के लगाए थे। पोलार्ड टी20 इंटरनेशनल में भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज थे।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
