रायगढ़ :- सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े,जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े ने विकासखंड बरमकेला के बोईरडीह निवासी पत्रकार सुधीर चौहान के आवास पहुंचकर उनके पिताजी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। पत्रकार सुधीर चौहान के पिता स्वर्गीय श्री सेवक राम चौहान का स्वास्थ्य खराब होने के कारण विगत दिनों निधन हो गया था। सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने स्व. सेवक राम चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विधायक ने पत्रकार सुधीर चौहान और उनके शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी शोक संवेदना प्रकट की दशगात्र कार्यक्रम में सारंगढ़ जनपद उपाध्यक्ष गणपत जांगड़े, जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल प्रसाद बाघे,विधायक प्रतिनिधि कन्हैया सारथी, महामंत्री महेश देहरी, ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष बीसीकेसन चौहान, जनपद सदस्य पुष्पराज बरिहा, धर्मेंद्र चौहान, संकीर्तन नंद, उपभोक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष गुरुजी, डबरा सरपंच सुशील पटेल युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य विलास सारथी,नंदकिशोर चौहान,पुरोहित कलेत तथा कांग्रेस के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि और पत्रकार शोभा दास मानिकपुरी,स्वर्ण कुमार भोई व समस्त अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।
पत्रकार सुधीर चौहान ने भी जताया आभार-
मेरे पिताजी के दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के विधायक जनपद उपाध्यक्ष और जनप्रतिनिधि तथा कांग्रेस के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, पत्रकार बंधुओं व समस्त अधिकारी कर्मचारियों को मेरा सादर प्रणाम व हृदय से आभार जिन्होंने समय निकालकर मेरे पिताजी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए और शोक संवेदना व्यक्त की उनका मैं सदैव आभारी रहूंगा।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
