बिर्रा-बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिर्रा बस स्टैंड चौक में निशुल्क पेयजल का शुभारंभ जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया की अनुशंसा पर बिर्रा बस स्टैंड चौक में ठंडा पानी पेयजल (पियाऊ) सेंटर का शुभारंभ किया। जीवन में पुण्य कार्य करने के कई तरीके है उनमें से एक कार्य प्यासे को पानी पिलाना भी है। सामाजिक संस्थाएं जब इस तरह की पहल आरंभ करती हैं तो लगता है वह शहर के विकास और यहां आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के प्रति भी चिंतित रहती है। इस पर हेमंत देवांगन ने बताया कि गर्मी का महीना,दोपहर दो बजे का समय आसमान से मानो आग की बारिश हो रही है, धरती तप रही है। सूनी सड़क पे चल रहे राहगीर का गाला सूखा है। ऐसे में उसको ठंडा पानी मिल जाए तो यह उसके लिए अमृत से कम नहीं होगा। इसी तरह पत्रकार एकांश पटेल ने जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भीषण गर्मी व तपति धूप ने घर से निकलना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में पानी पीने के चंद समय बाद ही गला सूख जा रहा है। प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं होता है। पानी का महत्व हमें तब पता चलता है जब हमारा हलक सूख जाए और दूर-दूर तक जल नजर न आए। ऐसे स्थिति में पियाऊ सेंटर का शुभारंभ करना बहुत ही बधाई के पात्र है। इस अवसर पर हेमंत देवांगन, एकांश पटेल,अतुल तिवारी,अमृत कश्यप, फिरतू राम कर्ष,पवन सागर,नंद कश्यप,निलेश पटेल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

