जांजगीर-चांपाः जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के भिलाई गांव में इंजीनियर की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध के चलते मितानिन ने इस घटना को अंजाम दिया था। वारदात के दो महीने के बाद इस मामले का खुलास करते हुए पुलिस ने आरोपी मितानिन और उनके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को दोपहर में भिलाई गांव का इंजीनियर राजेश देवांगन घर से निकला था और जब वह शाम तक नहीं लौटा तो परिजन ने रात में उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 16 फरवरी की सुबह इंजीनियर राजेश देवांगन की रक्तरंजित लाश मिली। मामले की सूचना के बाद टीआई विवेक पांडेय के साथ पुलिस की टीम पहुंची और तफ़्तीश शुरू की। हत्या की संगीन वारदात की गम्भीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया था। जांच में पुलिस ने हजारों फोन कॉल डिटेल खंगाले, सैकड़ों लोगों से पूछताछ की, लेकिन हत्या का कोई सुराग नहीं मिला।
इस बीच परिजन ने एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव से मुलाकात की थी। इसके बाद पुलिस ने जांच में तेजी लाई और मुखबिर लगाया गया। मुखबिर से मितानिन रेशमा खूंटे के इंजीनियर के घर आने-जाने और इंजीनियर से बात करने के बारे में पता चला। इस पर पुलिस ने कॉल डिटेल से मिलान किया तो इंजीनियर की मां के नम्बर से बात होने की बातें सामने आई।
पुलिस ने मितानिन रेशमा खूंटे से पूछताछ की तो उसने हत्या की संगीन वारदात का खुलासा किया और बताया कि उसका इंजीनियर राजेश देवांगन के साथ 1 साल से अवैध सम्बन्ध था और अब इससे ऊब चुकी थी, लेकिन इंजीनियर राजेश देवांगन लगातार उसे दबाव बना रहा था, जिसके बाद मितानिन रेशमा खूंटे ने अपने रिश्तेदार कोरबी गांव के रथराम कुर्रे को साथ में लिया और इंजीनियर की हत्या की साजिश रची। प्लानिंग से इंजीनियर राजेश देवांगन को गांव के खेत की ओर बुलाया, बड़े ही शातिर तरीके से घटना को अंजाम दिया था। मौके पर मितानिन के साथ उसका रिश्तेदार भी पहुंचा था और वहां इंजीनियर के पहुंचते ही उसे कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद कुल्हाड़ी को तालाब में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में मितानिन रेशमा खूंटे और उसके रिश्तेदार कोरबी निवासी रथराम कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

