संभाग स्तरीय तीन दिवसीय सरल कार्यक्रम प्रशिक्षण/कार्यशाला संपन्न

IMG-20220325-WA0010.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

बिर्रा –छ.ग.राज्य में कोरोना काल में हुए शैक्षिक ह्रास को न्यूनतम स्तर तक लाने व गुणवत्ता पूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हेतु ग्रीष्मावकाश में कटौती के आधार पर कक्षा तीसरी ,चौथी व पाँचवीं के लिए संचालित सरल कार्यक्रम माह अप्रैल 2022 में शुरु किया जाना है। जिसके लिए सभी प्राथमिक शालाओं को अपने कक्षा 3 ,4 व 5 के विद्यार्थियों का असर टूलकिट ( Annual Status of Education Report- ASER toolkit) के माध्यम से आंकलन करना होगा।
सरल प्रोग्राम ग्रीष्मकाल के अवधि में स्कूल ,वार्ड तथा ग्राम में चलने वाला कार्यक्रम है जिसमें बच्चों का बेसलाइन और अंत में एन्डलाइन असेसमेन्ट तैयार किया जाना है।यह असेसमेन्ट सामाजिक अंकेक्षण के स्वरूप में पालक ,शिक्षा समिति ,पंचायत समिति व आम नागरिक के समक्ष सम्पन्न किया जाना है। प्रारम्भ में कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों का बेसलाइन तैयार किया जायेगा इसके बाद 30 से 45 दिवस का गतिविधिमूलक सरल कार्यक्रम चलाया जायेगा।निक्लर एप, टेलिप्रेक्टिस व अन्य संसाधनों के उपयोग से अधिगम प्रतिफल के अनुरुप भाषायी दक्षता में कहानी स्तर व गणितीय दक्षता में भाग स्तर पर विद्यार्थियों को लाने का लक्ष्य लेकर अंत में विद्यार्थियों का एंडलाइन असेसमेन्ट तैयार किया जायेगा। इसे आनलाईन व लिखित रिकार्ड के रुप में संकलित किया जाना होगा।
सरल कार्यक्रम में बच्चों के स्तर की जांच दो विषयों में किया जाना है. इसमें हिंदी (भाषा) और गणित के विभिन्न स्तरों की जांच होनी है जिसमें सबसे पहले बच्चों का बेसलाइन असेसमेंट तैयार किया जायेगा।और उनके स्तर के आधार पर ग्रुप बनाया जायेगा। फिर 30 दिन के गतिविधिमूलक , आनन्ददायी अध्ययन- अध्यापन कार्य के पश्चात उनका एंडलाइन तैयार किया जायेगा।
इस प्रोग्राम में सभी कार्य ऑनलाइन app के माध्यम से पूरे किये जायेंगे जिसे GP app नाम दिया गया है।
इस कार्यक्रम के लिए राज्य के सभी ब्लॉक में संकुल स्तर पर कक्षा 3 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों का तथा सभी सीएसी का प्रशिक्षण लिया जाना है जिसके लिए संभागीय स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पेण्ड्रा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में वि.ख. स्त्रोत व्यक्तियों का प्रशिक्षण कार्यशाला दि.22.03.2022 से 24.03.2022 तक आयोजित किया गया। उक्त संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पेण्ड्रा के प्राचार्य जे पी पुष्प,एन के पांडे व सम्मानित स्टाफ के साथ राज्य कोर ग्रुप के प्रशिक्षक भूपेन्द्र जाँगडे,श्रवण पाण्डे ,रामनारायण,मुकेश साहू,मानिकराम चक्रधारी, ज्ञानप्रकाश भारद्वाज ने सरल ,सहज व बोधगम्य तरीके से रुचिकर वातावरण में बाल केन्द्रित व परस्पर अंतःक्रिया संवाद के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किए। विकास खण्ड बम्हनीडीह ,जिला जांजगीर चांपा से बीआरसी एच के बेहार, डॉ उमेश कुमार दुबे शिक्षक, धरमदास मानिकपुरी को प्रतिनिधित्व का अवसर मिला। पीएलसी प्रभारी सेमरिया एवं विकास खंड स्वीकृति मंच प्रभारी डॉ उमेश कुमार दुबे ने कहा कि प्रमुख प्रशिक्षकों की उपस्थिति तीन दिवसीय संभाग स्तरीय सरल कार्यशाला में असरदार सीखना हुआ।विश्वास है यह सरल कार्यक्रम एफ एल एन व आगामी असर सर्वेक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts