रायगढ़, भारत के आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय रायगढ़ में 25 मार्च को नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न विधाओं के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में उग्रसेन पटेल एवं साथी राजकीय गीत की प्रस्तुति देंगे। इसी तरह श्री भोजराम पटेल-छत्तीसगढ़ी गीत, दीपक आचार्य एवं साथी द्वारा छत्तीसगढ़ गायन, सुश्री तब्बू परवीन एवं साथी करेंगी सुआ नृत्य, शेखर गिरि एवं सतनाम संगवारी पंथी नृत्य, नवरतन सिंह बिंझवार बैंजो वादन लोक धुन, दीपक दास महंत एवं उग्रसेन पटेल द्वारा तबला/हारमोनियम, एमजी कालेज खरसिया के एनसीसी कैडेट द्वारा देशभक्ति भाव-नाटिका, सौरभ श्याम संगीत सृजन केन्द्र रायगढ़ द्वारा तबला समूह वादन, डॉ.दीपिका सरकार एवं साथी द्वारा भरत नाट्यम/युगल नृत्य, कुमारी शताक्षी सोनी एवं साथी द्वारा कथक नृत्य (समूह), सुश्री श्रुति दास द्वारा ओडिसी नृत्य (एकल), सुश्री ज्योतिश्री वैष्णव द्वारा कथक नृत्य (एकल), कु.पर्ल मोटवानी द्वारा गायन, प्रदीप चौबे रायपुर एवं साथी द्वारा शास्त्रीय गायन, आर्या नंदे द्वारा ओडिसी नृत्य (एकल) एवं सुश्री ऐश्वर्या पंडित गायन की प्रस्तुति देंगी।
कार्यक्रम में कवियों द्वारा काव्य पाठ की प्रस्तुति होगी। जिनमें कवि संपत सरल, कर्नल वी.पी.सिंह, प्रियांशु गजेन्द्र, रामगोपाल शुक्ला, अमित शुक्ला,संगीता सरगम, उपेन्द्र द्विवेदी, आशीष निर्मल, दिनकर पाठक, भूपधर अलबेला, गजराज दास महंत एवं बंशीधर मिश्रा मंच पर उपस्थित रहेंगे।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
