एसडीओपी प्रभात पटेल के नेतृत्व मे विवेक पाटले की सारंगढ़ पुलिस ने पुनः साबित किया क्यों है नंबर-01, वहीं सरिया मे कमल-अर्जुन की जोड़ी ने गढ़े लोकप्रियता के नये आयाम… वर्षो बाद जनता का उमड़ रहा पुलिसकर्मियों के लिए इतना प्यार….
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। पुलिस के बैगर देश और राज्य के प्रशासन की सुरक्षा की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। जैसे देश के सीमा पर फ़ौज तैनात रहती है और हमे आंतकवादियों, दहसतगर्दो से बचाती है। उसी प्रकार पुलिस हमारे समाज में अहम भूमिका निभाती है। देश के अंदर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की देख रेख, पुलिस करती है। समाज में किसी भी प्रकार के अपराध को रोकना पुलिस का कर्त्तव्य है। कुछ पुलिस कर्मियों के हरकत से समुचे पुलिस महकमा पर आरोप मढ़ना सरासर गलत होगा, क्यंकि रायगढ़ मे ही दर्जनों ऐसे पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य पथ पर अटल होकर दिनरात अपने फर्ज को अनवरत निभाते आये हैँ। जिनमे 4 जनता के सेवकों का नाम प्रमुखतः से लिया जा सकता है- 01 एसडीओपी प्रभात पटेल, 2- सारंगढ़ थाना प्रभारी पाटले 3- सरिया थाना प्रभारी के.के.पटेल एवं 04 अर्जुन पटेल…


नाम अलग पर काम करने का तरीका एक-

एक ओर जहां आम लोग पुलिस के नाम से ख़ौफ़ खाते हुवे अपने साथ घटित घटनाओ को भी पुलिस को बताने मे कतराते हैं , वहीं एसडीओपी प्रभात पटेल, विवेक पाटले और केके पटेल जनता के साथ समुदायिक पुलिसिंग के तहत काम करने मे विश्वास रखते हैं, तो अर्जुन पटेल के मुखबिरी तंत्र का कोई जवाब नही। इनका मानना है की जनता और पुलिस के बीच अगर अच्छे संबंध हों तो पूरे पुलिस बल को बिना वर्दी के ऐसे हजारों सिपाही मिल जाएंगे जो न सिर्फ अपराध को रोक पाएंगे बल्कि पुलिस की खराब छवि को भी सुधार सकेंगे।
ऐसा नहीं है कि पुलिस अपनी छवि जानबूझ कर खराब करती है। असल में पुलिस की वर्दी के नीचे होता तो एक इंसान ही है। फर्क सिर्फ इतना होता है कि वह हर हाल में अपने देश और समाज की रक्षा करने को कटिबद्ध होता है। चाहे कोई त्यौहार हो या किसी भी तरह का मौसम, ड्यूटी निभानी है तो निभानी है। हम बीते 17 मार्च होली की बात करें तो एक ओर सभी कर्मचारी अपने परिवार और मित्रों के साथ त्यौहार मनाने मे मशगूल थे वही पुलिसकर्मी लोगो की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बैठक अपने कर्तव्य स्थल सहित नगर के कोने कोने मे तैनात होकर हमे सुरक्षित करने मे लगे थे।
पुलिसकर्मी किस तरह के तनावपूर्ण माहौल में काम करते हैं, उसका अंदाजा केवल पुलिसकर्मी ही लगा सकते हैं, आम जनता नहीं। स्वार्थी तत्व इस सबका नाजायज फायदा उठा कर पुलिस को बदनाम करने का काम करते आए हैं।
बहरहाल रायगढ़ जिले मे आज पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा की सोच और उद्देश्य मे थाना प्रभारी विवेक पाटले, थाना प्रभारी केके पटेल, एसडीओपी प्रभात पटेल एवं अर्जुन पटेल खरा उतरते हुवे जनता और पुलिस के बिच की दूरी को पाटने मे सफल हो रहे हैं इसमे कोई 2 मत नही है।
- रायगढ़ में रामभक्तों का महासंगम: 27 मार्च को निकलेगी प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा… - March 10, 2026
- कर्मचारियों की बड़ी जिम्मेदारी: लैलून कुमार भारद्वाज बने छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयुक्त सचिव… - March 10, 2026
- कड़ी निगरानी में बोर्ड परीक्षा: डीईओ डहरिया ने सुदूर केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, नकल पर सख्त नजर… - March 10, 2026
