रायगढ/शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बुजी भवन चौक पर स्थित महोदय इंटरप्राइजेज में आज रात करीबन 9:30 बजे अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार आग की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। फिलहाल इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। भीषण आग की लपटें अगल बगल की दुकान मारुति मेडिकल स्टोर व मनोज बुक डिपो को भी चपेट में लिया, हालांकि दोनों दुकानों में आग की लपटें ज्यादा अंदर तक नहीं गई,जिससे दोनों दुकाने में ज्यादा हानि नहीं हुई है।

महोदय इंटरप्राइजेज( घड़ी दुकान) के नीचे तल में रखे घड़ी व अन्य एसेसरीज के सामान में कुछ नहीं बचा है, सारा सामान जलकर खाक हो गया है। दुकान के सेकंड फ्लोर में रखें सामानों से धुआं निकलने की वजह से सामानों को निकाला जा रहा है। जिसमें भी बहुत सारे सामान जल गए हैं, तो वहीं कुछ सामान सुरक्षित है। जिसे दूसरे जगह ले जाने के लिए मशक्कत किया जा रहा है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
