रायगढ :- पुसौर निवासी कार्तिक नंदे रायगढ पुरानी हटरी निवासी गंगा देवी शर्मा व सरिया निवासी भरत नामदेव के निधन पर सांसद गोमती साय प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने शोक जताते हुए परम पिता परमेश्वर से परिवार जनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है l सांसद गोमती साय ने कहा कि गंगा देवी धर्म परायण महिला थी l उनका सम्पूर्ण जीवन श्याम बाबा की भक्ति में व्यतीत हुआ l प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने पुसौर के ग्राम ओड़ेकेरा स्थित जगन्नाथ मंदिर के पुजारी कार्तिक नंदे के निधन पर कहा कि समाज नंदे जी का योगदान कभी नही भूल पायेगा l धर्म के प्रति नंदे जी की आस्था को भी ओपी चौधरी ने नमन किया l कार्तिक नंदे जी के निधन को अंचल की अपूरणीय क्षति भी निरुपित किया l

कार्तिक नंदे जी के जीवन प्रेरणा दाई बताते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा उनका व्यक्तित्व सदैव मार्गदर्शक की भूमिका निभाता रहेगा l कार्तिक नंदे जी का जीवन सिद्धातों व मूल्यो का पक्षधर रहा है l भाजपा नेताओ ने सरिया निवासी कान्हा रेडीमेड एवं बूट हाउस के संचालक भरत लाल नामदेव के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया l उन्हे अंचल के प्रतिष्ठित व्यवसाई बताया l

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
