रायगढ। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा के तहत 11 मार्च को अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, इंडस्ट्रीयल, पशुपालन एवं विज्ञान के तत्व विषय की परीक्षा संपन्न हुई। जिले में 11 हजार 408 परीक्षार्थी संख्या दर्ज की गई थी। जिसमें से 11 हजार 48 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिलाई। 360 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कहीं भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.आदित्य की अगुवाई में जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रायगढ़ श्री रमेश देवांगन, श्रीमती नीता पटेल, श्रीमती ज्योति मेहर की टीम द्वारा तमनार विकास खंड के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया गया। उक्त परीक्षा केंद्रों में छात्र-छात्राएं कोविड नियमों का पालन करते हुए अनुशासित रूप से पर्चे हल करते दिखाई दिए।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
