पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का जताया आभार… दीप जलाकर NPS कर्मचारियों ने की थी OPS बहाली की कामना
जितेंद्र तिवारी
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत, प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, जिला संचालक सत्येंद्र सिंह, संतोष शुक्ला, बोधीराम साहू ने पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का आभार ब्यक्त किया है।
राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि 8 मार्च 2022 को ही राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा ट्विटर अभियान चलाया गया जिसमें श्री राहुल गांधी जी व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को टेग कर तथा विधायको के समर्थन पत्र को पोस्ट कर राजस्थान की तरह बजट में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करने की मांग की गई थी, तथा दीप जलाकर NPS कर्मचारियों ने की OPS बहाली के लिए प्रार्थना की थी।
तथा विधायको का समर्थन पत्र लेने व मुख्यमंत्री जी को अनुशंसा पत्र लिखवाने में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की रणनीतिक योजना काम आई।
पुरानी पेंशन व नवीन अंशदायी पेंशन में अंतर
अंशदायी पेंशन योजना में सेवनृवित्ति में अल्प पेंशन मिलता है, जबकि पुरानी पेंशन में अंतिम वेतन का 50% पेंशन या अनुपातिक पेंशन मिलता है।
अंशदायी पेंशन योजना में फेमिली पेंशन का प्रावधान नही है जबकि पुरानी पेंशन में फेमिली पेंशन का प्रावधान है
अंशदायी पेंशन योजना बाजार पर आधारित भविष्य के लिए असुरक्षित योजना है जबकि पुरानी पेंशन योजना भविष्य के लिए सुरक्षित योजना है
अंशदायी पेंशन योजना में निश्चित अल्प पेंशन मिलेगा, जबकि पुरानी पेंशन में मंहगाई भत्ता बढ़ने पर पेंशन में भी वृद्धि होती है।
पिछले वर्ष 13 मार्च 2021 को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी पी सिंह रावत की उपस्थिति में राजधानी रायपुर में पेंशन रैली व धरना का आयोजन किया गया था।
सभी जिलों में रैली OPS बाइक निकालकर ज्ञापन दिया गया था।
संजय शर्मा ने शासन तक जानकारी पहुचाई थी कि पुरानी पेंशन बहाल करने से NPS कर्मचारियों का NSDL में जमा राज्यांश राशि करीब 90 अरब छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को प्राप्त होगा, तथा 14 प्रतिशत राज्यांश राशि जमा नही करने से प्रति वर्ष करीब 20 अरब छत्तीसगढ़ राज्य शासन का बचत होगा, उपरोक्त राशि का छत्तीसगढ़ सरकार विकास कार्यों में उपयोग कर सकेगी, इसके संबंध में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुब्रत साहू जी, एवं अधिकारियों को आंकड़ो के साथ जानकारी देते हुए चर्चा किया था।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई हेतु शिक्षक, लिपिक, पंचायत सचिव, पटवारी, राजस्व अधिकारी, प्राध्यापक व महाविद्यालयीन अधिकारी, स्वस्थ्य कर्मचारी, सीएसईबी, मंत्रालयीन कर्मचारी, न्यायालयीन कर्मचारी,संचालनालयीन कर्मचारी तथा सभी विभाग के कर्मचारी NOPRUF में एकजुट होकर सरकार व शासन का ध्यान आकृष्ट करा रहे थे।
बसंत चतुर्वेदी
राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा
- जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर: कलेक्टर ने प्रगतिरत कार्यों की ली सख्त समीक्षा… - March 10, 2026
- खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने फुटबॉल खिलाड़ियों को वितरित की खेल सामग्री…खेलो इंडिया योजना के तहत 42 खिलाड़ियों को टी-शर्ट, जूते, मोजे व फुटबॉल प्रदान, मैदान की सुविधाओं का भी लिया जायजा… - March 10, 2026
- नारी शक्ति को मिलेगा सम्मान, भाजपा महिला मोर्चा का भव्य आयोजन 12 मार्च को…स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का होगा अभिनंदन… - March 10, 2026
