जितेंद्र तिवारी

डॉ समरेन्द्र सिंह, राज्य संपर्क अधिकारी, डॉ सुशील एक्का समन्वयक रासेयो शहीद नंदकुमार पटेल विश्विद्यालय रायगढ़,जिला संगठक जांजगीर प्रो बी के पटेल , प्राचार्य आशीष मिश्रा के निर्देश में महिला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलाब व बुके भेंटकर महिला ब्यख्याता शा उ मा शा अमोरा गायत्री कुर्रे , विमला यादव प्रधान , ललिता साहू ,मैडम पुरबल प्रसाद देवांगन सर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार यादव ने महिला दिवस पर अपने ब्याख्यान में भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। अर्थात भारतीय ग्रंथो में यह भी कहा गया है की जिस घर में नारी का वास होता है वहां देवता निवास करते है। लेकिन वर्तमान समय के परिदृश्य को देखते हुए महिलाओं के प्रति उनके सम्मान का बहुत अपमान होता रहा है। समाज को लैंगिक एकता व समानता हेतु जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2022 में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के लिए “BreakTheBias” की थीम रखी गयी है। यह दिवस महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है ,जिसमें महिलाओं का आदर सत्कार और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। पौराणिक युगो से देखते चले आ रहे है की किसी भी तरह के क्षेत्र में निर्माण करने के लिए महिलाओं का बेमिसाल योगदान रहा है।प्राचार्य महोदय मिश्रा जी ने कहा कि भारत जैसे मेल डोमिनेटेड देश में भी महिलाओं ने अपने कार्य कौशल से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साथ ही कार्य करते करते उनके द्वारा मां, बहन, बेटी, पत्नी,दोस्त की भूमिका निभाई गयी है। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं दीं गई। स्वयं सेवकों, छात्र छात्राओं ने श्रमदान कर अपनी सहभागिता निभाई।आभार प्रदर्शन श्री रामकुमार कैवर्त सहायक कार्यक्रम अधिकारी अमोरा ने किया ।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
