रायगढ/नटवर स्कूल मामले में स्कूल बचाओ संघर्ष मोर्चा का अनिश्चित कालीन धरना आज सातवें दिन भी जारी है। मामले में आज एक ट्विस्ट आया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा आज दोपहर, स्कूल के ऊपर लगे गवर्नमेंट नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल बोर्ड को निकलवा दिया गया है।
बता दे कि इससे पहले किरोड़ीमल नटवर स्कूल में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल नाम का बोर्ड लगाया गया था। जिसका विरोध सर्वदलीय मंच की ओर से की गई थी। विरोध होने पर कलेक्टर द्वारा सर्वदलीय मंच के साथ एक मीटिंग रखी गई थी। जिसमे कलेक्टर के द्वारा आश्वस्त किया था कि बोर्ड को निकलवा दिया जाएगा। कुछ दिनों के बाद बोर्ड में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम को हटाकर, गवर्नमेंट नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल का बोर्ड लगाया गया। जिसे आज प्रशासन द्वारा निकलवाया गया है।

बता दें कि इसके बचाओ संघर्ष मोर्चा के द्वारा धरना के दूसरे दिन जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ का पुतला दहन किया गया था।जिसके बाद जिला कलेक्टर भीम सिंह के द्वारा स्कूल बचाओ संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिए बुलाया गया था। जिला कलेक्टर ने बातचीत में आश्वासन दिया कि वहां पढ़ रहे नटवर हाई स्कूल के हिंदी मीडियम के छात्रों को आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की तरह ही सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और अगले वर्ष स्वामी आत्मानंद स्कूल को कहीं दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया जाएगा।जिला कलेक्टर के इस आश्वासन पर स्कूल बचाओ संघर्ष मोर्चा राजी नहीं हुआ, और धरना आज भी जा रही है। उनकी मांग है कि आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल को तत्काल ही कहीं और शिफ्ट किया जाए।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
