बिर्रा- जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवरहा-बिर्रा में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है। श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का युवा संगवारी भागवत सत्संग ग्रुप देवराहा के द्वारा लगातार यह तीसरा वर्ष आयोजन किया जा रहा है।

कथा व्यास पर इस बार पंडित बालकृष्ण पाण्डेय उमरेली वाले के सानिध्य में अखिल ब्रह्मांड नायक भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी की सुंदर कथाओं का वर्णन एवं चित्रण झांकियों के माध्यम से कर महापुराण का श्रवण संगीतमय आयोजन किया जाएगा। श्रीमद्भागवत महापुराण का सीधा प्रसारण वंदना यूट्यूब चैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा जिसका आनंद आप घर बैठकर भी ले सकते हैं। श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के कार्यक्रम सोमवार से भव्य कलश यात्रा आज निकाली जाएगी। 7 मार्च से 15 मार्च तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का ग्राम देवराहा के तलाब रोड कथा स्थल पर आयोजन किया गया है।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
