रायगढ़, लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने आज लैलूंगा विकासखण्ड अंतर्गत लमनीपारा से शिवपुर चौक एवं राजपुर-कोड़ासिया-बहमा मार्ग में बनने जा रही सड़क का भूमिपूजन किया।
इन सड़कों के निर्माण के संबंध में जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि लमनीपारा से शिवपुर चौक तक लंबाई 3.55 कि.मी. मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति राशि 4 करोड़ 44 लाख 70 हजार रुपए प्राप्त हुआ है। जिसके अंतर्गत 3.55 किलो मीटर लंबाई में 3.75 मीटर चौड़ाई पर डामरीकरण एवं मुड़ागांव-तारागढ़ के मध्य मध्यम पुल का निर्माण किया जाएगा। राजपुर-कोड़ासिया-बहमा मार्ग में 15 किलो मीटर का उन्नयन एव डामर नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। जिसकी प्रशासकीय


स्वीकृति 3 करोड़ 45 लाख 81 हजार रुपये है। यह मार्ग 19.40 कि.मी.लंबाई है जिसमें से 15 कि.मी.लंबाई में डामर नवीनीकरण मार्ग के अत्यंत खराब भाग 3.40 कि.मी. को उखाड़कर उन्नयन/मजबूतीकरण किया जाएगा। जल निकासी हेतु 1200 मीटर लंबाई में आरसीसी नाली का निर्माण किया जाएगा।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
